नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपभोक्ता सेवाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सांसद ने विभाग के अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक समय से एवं बिना किसी बाधा के पहुंचे तथा विद्युत वितरण प्रणाली को अधिक सक्षम एवं विश्वसनीय बनाने के लिए स्वीकृत सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता ...