नोएडा, अगस्त 29 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-तीन थाना पुलिस ने शुक्रवार रात जांच के दौरान दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से विभिन्न स्थान से चोरी की गईं तीन बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-71 स्थित जागृति अपार्टमेंट के पीछे सर्विस रोड से बाइक सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वह दोपहिया वाहन चोरी करते हैं। उनकी निशानदेही पर दो बाइक और बरामद कर लीं। तीनों बाइक विभिन्न स्थान से चोरी की गई थीं। आरोपियों की पहचान सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर गांव निवासी निखिल यादव, हापुड़ के सिंभावली न...