नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-59 में मामूरा कट पर अज्ञात वाहन ने सोमवार देर रात सड़क पार कर रहे फैक्टरीकर्मी को टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में फैक्टरीकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, कानपुर के नवाबगंज निवासी योगेंद्र कुमार सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में किराये पर रहते थे। वह सेक्टर-62 की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह सोमवार देर रात सेक्टर-62 से कमरे पर जा रहे थे। सेक्टर-59 में मामूरा कट पर सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर में ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर पड़े योगेंद्र के शव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुल...