नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-132 कट के पास वाहन की टक्कर से अस्पतालकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद के स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी हेमंत शर्मा 30 अक्तूबर को कार से सेक्टर-128 स्थित मैक्स अस्पताल जा रहे थे। सेक्टर-132 कट के पास सुबह करीब 11 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले गए और अंतिम संस्कार किया। इसके बाद शुक्रवार को हेमंत की पत्नी सीमा शर्मा ने सेक्टर-126 थाने में शिकायत दी।सेक्टर-41 निवासी रविंद्र पैदल घर जा रहे थे। अगाहपुर पेट्रोल पंप के पास पांच नवंबर की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन न...