Noida News: वन विभाग की टीम ने ला रेजिडेंशिया सोसाइटी से सात उल्लू पकड़े
नोएडा, सितम्बर 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने सोमवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में अभियान चलाकर सात उल्लुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इनमें दो उल्लू बड़े और पांच बच्चे हैं। सभी को सूरजपुर स्थित बर्ड सेंचुरी में सुरक्षित छोड़ने की तैयारी है। सोसाइटी में रहने वाले सुमिल जलोटा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से रात के समय उल्लू के हमलों में कई लोग घायल हो गए थे। उल्लू अचानक ऊपर से आकर लोगों के सिर पर चोंच मारकर उड़ जाते थे। इन घटनाओं के बाद वन विभाग की टीम ने शनिवार को सोसाइटी का निरीक्षण किया था।
अभियान का उद्देश्य टीम ने उल्लुओं के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ ही निगरानी और रेस्क्यू के लिए वन्यजीव संरक्षण से जुड़े एनजीओ की मदद लेने का निर्णय लिया था। इसके बाद सोसाइटी में मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.