नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने बुधवार देर रात सेक्टर-11 तिराहे से झपटमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक, एक चाकू और 10,500 रुपये बरामद हुए। एडीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर निवासी विकास उर्फ नोनू के रूप में हुई। उसने लगभग 15 दिन पूर्व अपने साथी के साथ मिलकर सेक्टर-12 में महिला से चेन छीनी थी। पुलिस उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एडीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना के आधार पर सेक्टर-11 वीडियोकॉन तिराहा के पास से एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर निवासी विकास उर्फ नोनू के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसके द्वारा लगभग 15 दिन पूर्व अपने साथी के स...