नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार के सेकेंड में रहने वाले व्यक्ति ने रविवार शाम घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लोकसभा में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने अधिक कर्ज को आत्महत्या करने का कारण बताया। पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय विहार सेकेंड पॉकेट-7 में 40 वर्षीय गौरव गौतम परिवार के साथ रहते थे। वह लोकसभा में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी भावना मेहता के अलावा एक बेटा, पिता पदम सिंह और भाई भी हैं। भावना मेहता बाजार में सामान खरीदने गई थीं। परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर थे। बाजार से जब पत्नी लौटीं तो कमरे में पंखे के सहारे गौरव गौतम फंदे पर लटके मिले। उन्होंने शोर मचाया और लोगों की मदद से उन्हें उतारकर सेक्टर-110 स...