नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के 4,500 आवंटियों को लीजडीड के लिए 31 दिसंबर तक समय दिया गया है। शहर में अबतक 31 हजार आवंटियों में से करीब 12000 ने ही लीज डीड कराई है। करीब 4500 ऐसे में जिन्होंने चेकलिस्ट के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई। चेकलिस्ट जारी होने के 180 दिन के अंदर लीज डीड करवा लेनी चाहिए। बोर्ड के फैसले के मुताबिक लीज डीड में एक साल के विलंब पर आवंटन धनराशि का एक प्रतिशत या लंबे समय के लिए तिमाही रूप से समानुपातिक शुल्क जमा कर लीज डीड कराई जा सकती है। यह व्यवस्था केवल 31 दिसंबर तक के लिए लागू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...