नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक को दो अज्ञात युवकों को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को बेहोश कर दिया और उसकी बाइक और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। बिसरख जलालपुर निवासी संजय भाटी ने पुलिस को बताया कि एक मई की रात स्टेलर जीवन के पास दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी और बिसरख गोलचक्कर तक छोड़ने का अनुरोध किया। उसने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूरी तय करने के बाद दोनों बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चालक से जहरखुरानी में केस दो घंटे बाद होश आने पर संजय ने खुद को सड़क किनारे पाया। पीड़ित ने देखा कि उसके बाइक और मोबाइल गायब थे...