नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 स्थित  जिला अस्पताल में मानसिक रोग के दो मरीजों को परामर्श मिलने में देरी के विवाद पर लिपिक ने मनोचिकित्सक डॉ. तनुजा गुप्ता से माफी मांगी है। लिपिक ने पूरे मामले का लिखित विवरण दिया है। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को सुबह करीब 10.30 बजे दो रोगी मनोचिकित्सक से परामर्श लेने पहुंचे। डॉक्टर के ओपीडी में न बैठे होने के कारण मरीजों ने लिपिक फरीद अहमद को इसकी लिखित शिकायत दी। लिपिक ने मरीजों को छह नंबर ओपीडी में उपचार कराने के लिए भेज दिया। आरोप है कि छह नंबर कमरे में मौजूद मनोचिकित्सक स्वाति ने मरीजों को परामर्श देने से मना कर दिया। इसके बाद मरीज दोबारा फरीद अहमद के पास पहुंच गए।कुछ समय बाद डॉ. तनुजा गुप्ता उनके कक्ष में पहुंचीं। आरोप है कि मरीजों को बार...