नोएडा, अक्टूबर 4 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-दो थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी 22 दिन से लापता है। परिजन ने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों पर दुष्कर्म कर गर्भवती करने, बहला-फुसलाकर ले जाने और पुलिस पर देरी से मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने किशोरी के जल्द बरामद नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। महोबा के रहने वाले व्यक्ति परिवार संग फेज-दो थाना क्षेत्र के एक गांव में रहते हैं। वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी की 23 अगस्त को तबीयत खराब हुई थी। उपचार कराने पर पता चला था कि बेटी दो माह की गर्भवती है। व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोस में रहने सुमित और राहुल नाम के दो युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। आरोप है कि फेज-दो थाना पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस टरकाती...