नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: धनतेरस पर नए सामान की खरीद को शुभ माना जाता है, इसलिए बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ रही। इस धनतेरस पर सबसे ज्यादा मांग सजावट के सामानों की रही। खासतौर लाइट वाली गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, थ्रीडी लाइट वाली कछुआ और मछली खरीदारों की पहली पसंद बनी। जगत फार्म, रामपुर मार्किट, तुगलपुर, सूरजपुर समेत तमाम जगहों पर दुकानों में एलईडी लाइट से जगमगाती मूर्तियां, कछुए के आकार वाले लैंप, मछली के शोपीस और सजावटी मंदिर से बाजार गुलजार दिखे। धनतेरस पर इनकी खरीद को मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा से घर में धन की वर्षा होती है। कछुआ स्थिरता और लंबी उम्र का प्रतीक है, जबकि मछली को सकारात्मक ऊर्जा और धन का कारक माना जाता है। यही वजह है कि लोग इस बार प...