नोएडा, अक्टूबर 3 -- Noida News: दादरी, ब्रिजेश कुमार। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका दामाद घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के पति ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली तुलसी नगर इंद्रलोक के रहने वाले विजय पाल ने मुकदमा दर्ज करवाया है। विजयपाल ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को उनकी पत्नी सोमवती दामाद राजू के साथ बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। जब यह बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर एयरफोर्स स्टेशन के समीप पहुंचे तो एक एक बेकाबू रोडवेज बस के चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों दोनों को नजदीक के एक अस्पताल प...