नोएडा, अगस्त 11 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की रोडवेज बसें बुधवार से अपने पुराने यानी सामान्य रूट पर चलेंगी। कांवड़ यात्रा और सावन शिवरात्रि के कारण सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए रास्तों में बदलाव किया गया था। हरिद्वार के लिए बसों के अतिरिक्त फेरों की सुविधा बंद कर दी गई है। अब पहले की तरह की चार बसें हरिद्वार के लिए चलेंगी। एक बस देहरादून के लिए जाएगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ खत्म, आज से पुराने रूट पर चलेंगी बसें यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा और सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में आज मिल सकता है महाजाम, कहां-कहां दिक्कत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...