Noida News: रैपिडो से घर लौट रही महिला से मोबाइल फोन छीना
नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद निवासी पिंकी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे वह वेव सिटी सेंटर मॉल से रैपिडो से घर लौट रही थीं। बालकनाथ मंदिर के पास उनकी बाइक के पास बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया और रैपिडो चालक से पीछा करने के लिए कहा, लेकिन उसने कोई विरोध नहीं किया। इसके चलते उन्हें रैपिडो चालक की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Noida News: ऑटो सवार महिला का आईफोन झपटा साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि झपटमारी की वारदात में रैपिडो चालक की भूमिका थी या नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.