Noida News: रैंप और फॉल्स सीलिंग ठीक करने के लिए बजट मांगा
नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: नोएडा। जिला अस्पताल में रैंप बनवाने और फॉल्स सीलिंग को दुरुस्त करने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन ने शासन से बजट मांगा है। जिला अस्पताल में रैंप नहीं होने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल आठ मंजिल का है। यहां रैंप नहीं बना है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को नीचे लाने के लिए रैंप की जरूरत है। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि शासन की ओर से अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। ऐसे में सुविधाओं को पूरा करने की जरूरत है। रैंप बनवाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वार्डों की छतों से गिर रही फॉल्स सीलिंग को ठीक कराने के लिए बजट मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.