नोएडा, जुलाई 15 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। रेकी करने के बाद दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक, तीन मोबाइल, चार चाकू और दो मोटसाइकिल के टूटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से ही केस दर्ज हैं। इस मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-11 स्थित मदर डेयरी के पास घेराबंदी कर जितेंद्र, अरबाज और अभिषेक शाह को गिरफ्तार किया गया। तीनों की उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है और सभी वर्तमान में दिल्ली के दल्लूपुरा क्षेत्र में रहते हैं। अरबाज और अभिषेक मूल रूप से बिहार के बेगूसर...