नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 थाना पुलिस ने रेकी कर दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस (मास्टर चाबी) और एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी चुराए गए वाहनों के चेसिस नंबर घिसकर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। मुख्य आरोपी पर दस और उसके साथी पर तीन मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस टीम थानाक्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उधर से गुजरे। संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो वे तेजी से भागने का प्रयास करने लगे। दोनों बाइक सवारों प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को सेक्टर गामा-1 की ग्रीन बे...