नोएडा, सितम्बर 13 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने फ्लैट और मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हापुड़ के पिलखुआ स्थित अनवरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के गहने,नगदी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लोहे का सरिया बरामद हुआ है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी को सर्फाबाद मुखिया मार्केट के सामने कच्चे रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थानाक्षेत्र स्थित न्यू कोंडली में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से एनसीआर के विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में घूमकर रेकी करता था। जिस फ्लैट या मकान पर ताला बंद मिलता था, वहां मौका देखकर लोहे के स...