नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। कस्बे के बड़ा मोहल्ला में रविवार शाम उधार के रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एक पक्ष के गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी रविंद्र ने कुछ महीने पहले उससे करीब एक लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद रविंद्र रुपये लौटाने में टालमटोल करता रहा। रविवार को जब उसने दोबारा अपने रुपये मांगे तो रविंद्र अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंच गया और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि ला...