नोएडा, अगस्त 22 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक संतोष कुमार सेक्टर ज्यू तीन में परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 अगस्त को परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए हुए थे। 21 अगस्त को वापस लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, 15 हजार रुपये नगद और अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...