नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा। सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा होने वाली भव्य रामलीला के लिए 20 सितंबर को भूमि पूजन किया जाएगा। इसमें शहर के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सनातन धर्म रामलीला समिति के चेयरमैन टीएन गोविल की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में रामलीला की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि सेक्टर-21ए स्थित रामलीला मैदान में होने वाली रामलीला को इस बार पिछले वर्षों से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है। रामलीला मंचन करने वाली कमेटी और रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पूतलों के निर्माण के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रामलीला कमेटी का गठन, योगेंद्र बिष्ट अध्यक्ष, भास्कर सम्मल महामंत्री चुने गये बैठक में सुशील भारद्वाज,...