Noida News: राधाष्टमी के लिए इस्कॉन मंदिर में तैयारियां तेज
नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 सितंबर को होने वाले आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार राधाष्टमी का मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इस अवसर पर राधा-कृष्ण का विशेष पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा, जिसमें दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस और पुष्प सहित अन्य सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाएं बैठकर भजन और हरिनाम संकीर्तन करेंगी। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं को राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को फल का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.