नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव के पास शनिवार को नाव में रस्सी बांधने के दौरान दो युवक हिंडन में डूब गए। नदी में डूबे दोनों युवकों का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय शिव राजपूत निवासी गांव हाजीपुर थाना स्याना बुलंदशहर और 20 वर्षीय सौरभ निवासी गांव बिजलीपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर दोनों वर्तमान में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव में रह रहे थे। शनिवार को दोनों युवक नाव में रस्सी बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रस्सी टूट गई। दोनों गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते...