नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-51-52 मेट्रो स्टेशन के बीच बना स्काईवॉक शुरू होने की तारीख लगातार टल रही है। इसको मंगलवार यानि 25 अगस्त को शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को शुरू होने की संभावना जताई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि स्काईवॉक बनकर तैयार हो चुका है। सभी छोटे बचे काम मंगलवार को पूरे कर लिए जाएंगे। ऐसे में इस सप्ताह किसी भी दिन इसको लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उम्मीद है कि रक्षाबंधन के दिन इसे खोला जाएगा। गौरतलब है कि यह स्काईवॉक छह महीने में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था जो तीन साल बाद भी अधूरा है। यह भी पढ़ें- Noida News: गौड़ चौक पर अंडरपास और नया संपर्क मार्ग चालू होने पर ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी इससे लोगों को काफी ...