नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को सौगात दी है। वे नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलने वाली 100 सिटी ई-बसों में तीन दिन तक मुफ्त में सफर कर सकेंगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मुफ्त सफर की सुविधा 27 अगस्त की सुबह से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यूपीएसआरटीसी के माध्यम से 100 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम की बसों में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के मुफ्त सफर की मंजूरी दी है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: रक्षाबंधन पर्व: दो दिन बहनों को फ्री यात्रा कराएगा रोडवेज इसी क्रम में जिले में चलने वाली ई-बसों में भी इस सुविधा को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। अधिकार...