नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। रक्षाबंधन के मौके पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके लिए मॉल, मार्केट में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ रही है। राखी और मिठाई की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ जुट रही है। गुरुवार को भी बाजारों में भीड़ रही। रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही मेट्रो स्टेशन, बस अड्‌डों और प्रमुख स्थानों पर महिलाओं का आवागमन अधिक होगा। इसके लिए मेट्रो स्टेशन के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बरती जाएगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था खासकर सेक्टर-...