नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। बिहार निवासी युवती ने करन पासवान नामक युवक पर पीछा करने और फोन कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि उसकी करन से एक साल तक दोस्ती थी। अब वह दोस्त नहीं है। वह कुछ समय पहले कासना की एक सोसाइटी में रहने लगी, तभी से करण उसे परेशान कर रहा है। उसके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता है। वहीं, उसे पीछा कर रास्ते में परेशान करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...