Noida News: युवती की आत्महत्या के मामले में सहकर्मी पर केस
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-135 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में युवती की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती के परिजनों ने उसके सहकर्मी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के चांदपुर निवासी पवन कुमार की बेटी कनुप्रिया नोएडा में रहकर नौकरी करती थी। वह सेक्टर-135 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में फ्लैट लेकर रहती थी। कनुप्रिया सेक्टर-126 स्थित स्किल एंड बॉक्स कंपनी में नौकरी करती थी। इसी कंपनी में कानपुर के किदवई नगर निवासी ऋषभ दीक्षित भी काम करता था। परिजनों के मुताबिक नौ अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे उन्हें फोन पर कनुप्रिया की आत्महत्या की सूचना मिली। इसके बाद वह नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.