नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में रहने वाले अमन गुप्ता ने शनिवार को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर फारेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली। आसपास के लोगों का कहना है कि अमन किसी बात को लेकर तनाव में रहता था। शायद यही आत्महत्या की वजह बनी। पुलिस उसके मोबाइल की भी जांच कर रही है ताकि अगर आत्महत्या संबंधी कुछ संकेत या जानकारी उसमें हो तो पूरे मामले की तह तक जाया जा सके। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...