नोएडा, अक्टूबर 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में हुई चुमन तिवारी की हत्या के मामले में आरोपी कमालू और मोबिन को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मनमोहन मिश्रा ने नौ जुलाई 2021 को सेक्टर-20 थाने में तहरीर दी थी कि उनका साला चुमन सेक्टर-8 में उनके साथ रहता था। वह पांच जुलाई 2021 की शाम सब्जी लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सेक्टर-8 के पास नाले में छह जुलाई को एक लावारिस शव मिला था, जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। वादी ने शव की पहचान चुमन के रूप में की और आरोप लगाया कि कमालू, मोबिन और दो अन्य ने मारपीट कर उसकी हत्या की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कमालू, मोबिन, अनवर और एक नाबिलग को पकड़ा था। कोर्ट ने पाया कि मामले में कोई चश्मदीद या लास्ट सीन ग...