Noida News: युवकों ने गाली-गलौज कर दी धमकी
नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में शराब के नशे में धुत युवकों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बरसात गांव निवासी वीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने परिवार के साथ अपने प्लॉट पर बैठे थे। इसी दौरान जगबीर के पुत्र दीपक, रोशन, नरेश और उनके अन्य साथी शराब पीकर वहां पहुंचे और वीर सिंह के साथ अभद्रता करने लगे। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच पीड़ित को फायरिंग जैसी आवाज भी सुनाई दी। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार से फरार हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.