नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के कामों में बदलाव किया है। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया के यूपीडा में तबादले के बाद नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है। एसीईओ मनीष मीणा को इन्वेस्टमेंट सेल, वित्त जैसे विभाग दिए गए हैं, जबकि एसीईओ राजेश कुमार बोर्ड बैठक के संयोजन के अलावा फेज-1 की एलएफडी, व्यावसायिक व आवासीय योजनाएं, नियोजन, फिल्म सिटी, एसडीजेड, संस्थागत, आवासीय टाउनशिप व ग्रुप हाउसिंग और आईटी के काम संभालेंगे। नव नियुक्त एसीईओ डॉ. नितिन मदान को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा फेज-2 में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा में प्रस्तावित अर्बन सेंटर के भूमि विकास और हॉर्टिकल्चर विभाग की जिम्मेदारी मिली है। ओएसडी शैलेंद्र सिंह को फेस 1 के लैंड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब यीडा में...