नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़कों पर कई-कई फीट पानी जमा हो गया और वाहनों की रफ्तार थम गई। जलभराव की सबसे खराब स्थिति सेक्टर-62, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर, कुलेसरा, अरिहंत आर्डन सोसाइटी (ग्रेनो वेस्ट) और 130 मीटर रोड पर देखी गई। सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी भरने से कई गाड़ियां बीच रास्ते में ही बंद हो गईं। सेक्टर-62 और बरौला जैसे इलाकों में वाहनों के इंजन में पानी घुसने से वे खराब हो गए, जिससे जाम लग गया। यह भी पढ़ें- Noida News: सूरजपुर पुलिस चौकी में पानी घुसा यातायात से जुड़ी समस्याएँ डीएनडी टोल से चिल्ला बॉर्डर की तरफ उतरने वाले लूप पर सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक खराब हो गया, जिसके कारण जाम लग गया। डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि कहीं पर ...