नोएडा, अगस्त 25 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सात औद्योगिक इकाइयों का आवंटन निरस्त कर दिया। इन आवंटियों को लीजडीड और आवंटन राशि के भुगतान के लिए कई नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अब इन भूखंडों का नई योजना के तहत आवंटन किया जाएगा। यीडा के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-28, 29, 32 और 33 में 45 आवंटियों ने भूखंड प्राप्त करने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। मामले में बीते दिनों आवंटियों के साथ बैठक की गई। इनमें 27 आवंटियों ने बकाया जमा कराने और लीजडीड के लिए 31 अगस्त तक का समय मांगा, जबकि 11 आवंटियों का पक्ष जानने के लिए दूसरी बैठक करने का फैसला लिया गया। वहीं, शेष सात आवंटी ऐसे रहे, जिन्हें पहले से समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने काम शुरू नहीं किया। वहीं, को...