Noida News: यमुना सिटी में वाहनों के कलपुर्जे तैयार होंगे
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी में वाहनों के कलपुर्जे तैयार होंगे। इसके लिए एक कंपनी शहर में 150 एकड़ में अपनी इकाई स्थापित करेगी। कंपनी को शुक्रवार को आशय पत्र (एलओआई) जारी कर दिया गया। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी को सेक्टर-6 और सात में 150 एकड़ जमीन दी जाएगी। कंपनी क्षेत्र में 3491 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस परियोजना के तहत कंपनी ऑटोमोबाइल के कलपुर्जों का निर्माण करेगी। बताया गया कि यह ऑटोमोबाइल क्षेत्र की एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है। यह मदरसन समूह का हिस्सा है। कंपनी कार और अन्य वाहनों के लिए वायरिंग हार्नेस, शीशे, लाइटिंग सिस्टम, धातु के कलपुर्जे और अन्य उत्पाद बनाती है। इस कंपनी का पंजीकृत कार्यालय मुंबई में है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.