Noida News: यमुना सिटी में बिजली की पुरानी लाइनें बदलेंगी
नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में लंबे समय से जर्जर हो चुकी बिजली व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जाएगा। क्षेत्र में खराब हो चुकी 33 और 11 केवी विद्युत लाइनों के साथ पुराने और क्षमता से अधिक भार झेल रहे ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि शहर में तेजी से बढ़ते औद्योगिक निवेश और नए आवासीय सेक्टरों के विकास के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। कई स्थानों पर वर्षों पुरानी लाइनें और ट्रांसफार्मर अब बढ़ते लोड को संभालने में सक्षम नहीं हैं। इसके चलते फॉल्ट, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और बिजली बाधित की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, काफी पोल जंग लगने के चलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.