नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के गांवों में सड़कें समेत अन्य विकास कार्य होंगे। गांवों में कई जगहों पर सड़कें टूटी होने से निवासियों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर कार्यों को पूरा करने की तैयारी कर ली है। यीडा ने आछेपुर गांव में टाइल्स लगाने तथा ड्रेन का कार्य पूरा करने के लिए टेंडर जारी किया है। यह सड़क मरम्मत व निर्माण कार्य गांव में स्थित शिव मूर्ति से लेखा सिंह के मकान तक किया जाएगा। वहीं, वीरमपुर गांव में तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा। साथ ही गांव में खडंजा का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि बारिश से होने वाली कीचड़ से राहत मिल सके। इसके अलावा कई कई गांवों में भी यह विकास कार्य किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...