नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। चिल्ला एलिवेटेड रोड से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए बनने वाले एलिवेटेड रोड को लेकर एक बार फिर सोमवार को आईआईटी की टीम प्राधिकरण के दफ्तर पहुंची। यहां पर आईआईटी ने महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक के साथ एलिवेटेड रोड के रूट को लेकर बातचीत की। यह एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड रोड से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए बनाई जानी है। इसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर होगी। इसको बनाने में करीब 235 करोड़ रुपये का खर्चा आने का अनुमान है। चिल्ला एलिवेटेड रोड दिल्ली से शुरू होकर महामाया फ्लाईओवर के पास उतरेगी। सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर आई आईआईटी की टीम ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस एलिवेटेड रोड के अलॉइनमेंट को लेकर कुछ बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि इसके बनने से दिल्ली के अक्ष...