नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सिंचाई विभाग ने यमुना पुस्ते की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। इसको पूरा होने में करीब दो महीने का समय लगेगा। प्राधिकरण इसके लिए पहली किस्ते के रूप में रुपये दे चुका है। सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक यमुना पुस्ता बना है। यह जगह-जगह से उखड़ा पड़ा है। बारिश होते ही यहां से सफर मुश्किल हो जाता है। यहां से काफी संख्या में गांव, सेक्टर और सोसाइटी में रहने वाले लोग गुजरते हैं। अब इसकी मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पुस्ते का यह हिस्सा करीब 11 किलोमीटर का है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा सेक्टर-150, यहां से निकलेगा फ्लाईओवर; कई सेक्टरों तक फायदा करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत और नई परत बिछाने का काम कराया जाएगा। ...