नोएडा, सितम्बर 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय दिनेश कुमार अपनी पत्नी 37 वर्षीय अंजू के साथ घरबरा गांव में किराये के मकान में रहते थे। दोनों पति-पत्नी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के समीप किसी सोसाइटी में काम करते थे। वे रविवार की रात गलगोटिया यूनिवर्सिटी के समीप यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के...