नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में चपरगढ़ गांव के समीप तेज रफ्तार कार पलट गई। एयरबैग खुलने से कार में सवार दो दोस्तों की जान बच गई। दोनों को खरोंच तक नहीं आई। मूलरूप से बिहार के भागलपुर निवासी प्रशांत कुमार गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वह अपने साथी प्रवेश के साथ ग्रेटर नोएडा से गलगोटिया यूनिवर्सिटी आ रहा था। जैसे ही वह चपरगढ़ के रैंप से नीचे उतर रहा था तो अचानक किसी वाहन के सामने आ जाने से कार का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार कार यमुना एक्सप्रेसवे के रैंप से नीचे गड्ढे में पलट गई। कार के पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना में कार के शीशे टूट गए। जैसे-तैसे कार के टूटे शीशे से दोनों दोस्तों को बाहर निकाला गया। इस घटना के दौरान कार के चारों तरफ के एयरबैग खुल गए, जि...