Noida News: मोबाइल हैककर खाते से रुपये निकाले
नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। साइबर ठगों ने जेवर क्षेत्र के नंगला जाहनू गांव में रहने वाले युवक का मोबाइल हैक कर खाते से करीब सवा पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अरशद अली नंगला जाहनू गांव में परिवार के साथ रहता है। साइबर ठग ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद ऑनलाइन करीब 5,25,302 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को खाते से रकम निकाले जाने के बाद ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साइबर ठग के बारे में पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.