नोएडा, नवम्बर 21 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने प्राधिकरण में तैनात एक हेड कांस्टेबल के भाई के खाते से सात लाख 35 हजार 921 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने मोबाइल फोन हैक कर जालसाज की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरक्षी रईस अली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह नोएडा प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। उनके भाई सैयद अफसर अली का खाता केनरा बैंक में है। साइबर अपराधियों ने उसके भाई के मोबाइल फोन को हैक कर लिया। 20 नवंबर को तीन बार में उसके खाते से 7,35,921 निकाल लिए। मोबाइल फोन पर आए मैसेज के माध्यम से उन्हें रुपये निकलने की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...