नोएडा, नवम्बर 26 -- Noida News: सेक्टर-39 थना क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले युवक का 15 दिन पहले मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। चोर ने उनके बैंक खाते से 68 हजार 500 रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सलारपुर गांव की गली नंबर दो में रहने वाले रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। वह नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह यहां किराए पर रहते हैं। 12 नवंबर की सुबह 7.30 बजे उनका मोबाइल फोन कमरे से चोरी हो गया था। आरोप है कि चोर ने उनके मोबाइल फोन का दुरुपयोग करते हुए बैंक खाते से 68 हजार 500 रुपये निकाल लिए। दूसरा मोबाइल फोन लेने पर जब उनके खाते से रकम निकलने का मैसेज आया तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने फौरन ही अपना बैंक खाता ब्लॉक कराया और चीजें पासवर्ड बदले। पुलिस का क...