नोएडा, सितम्बर 11 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। गाजियाबाद विजय नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो लोगों पर मोबाइल पर कॉल कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि एक भूखंड पर कब्जे को लेकर आरोपी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजयनगर गाजियाबाद के रहने वाले जगपाल की शिकायत पर आरोपी सतीश और अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित जगपाल का आरोप है कि उन्होंने बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड़ गांव में एक भूखंड खरीद रखा है। इस भूखंड पर कब्जे को लेकर आरोपी धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपी मोबाइल पर अलग-अलग नंबर से कॉल कर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने फोन पर धमकी दी है कि भूखंड की...