Noida News: मोबाइल झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, सितम्बर 18 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट और चोरी के चार मोबाइल फोन, केटीएम ड्यूक बाइक, दो फर्जी नंबर प्लेट और अवैध चाकू बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर थानाक्षेत्र के एफएनजी कट के पास से 23 वर्षीय पुनीत उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से जो चारों मोबाइल बरामद हुए, सभी हाल के दिनों में राह चलते लोगों से झपटे गए थे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद कीं। वारदात करते समय आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेता था ताकि पुलिस ट्रेस न कर सके। पुनीत मूलरूप से जेवर क्षेत्र के नीमका गांव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के हर्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.