नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर में महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगाने वाला करीब 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिला सुरक्षाकर्मी एक महिला को पकड़कर ले जाती दिख रही हैं। हालांकि, पुलिस और मॉल प्रबंधन ने महिला के सामान चुराने की पुष्टि नहीं की। वायरल वीडियो में महिला अपना चेहरा छिपाते हुए स्टोर से बाहर निकलती दिखाई देती है। इसके बाद दो महिला सुरक्षाकर्मी उसे रोककर अपने साथ ले जाती हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि महिला पिछले करीब एक महीने से स्टोर में आ रही थी और कई बार घी और रिफाइंड तेल लेकर गई। यह भी पढ़ें- महिला पर मॉल में घी-तेल चुराने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होन...