नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल के स्टोर से तीन आईफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया। आरोपी ने उन्हें ब्लॉक बैंक खाते का चेक दिया। स्टोर के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-32 स्थित भूटानी मॉल के क्रोमा स्टोर पर कार्यरत प्रिंस कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 जून को सेंटर पर एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम आर्यन शेख बताया। उसने क्रोमा स्टोर से तीन आईफोन लिए। जिसमें दो आईफोन 17 प्रोमैक्स 512 जीबी और एक एक फोन 17 प्रो 256 जीबी था। इसके अलावा एक चश्मा और दो जेबीएल कंपनी के ईयरफोन खरीदे। उसे व्यक्ति ने उन्हें बताया कि सभी सामान का भुगतान वह बैंक से एनईएफटी के माध्यम से करेगा। उन्होंने विश्वास कर लिया और आरोपी ने बिना बताए ही ब्लॉ...