नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी मॉल के परिसर में शुक्रवार सुबह एक पेड़ में आग लग गई। पेड़ पर सजावट के लिए लगाई गई लाइट की झालर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना के बाद मॉल परिसर में मौजूद कर्मचारियों और प्रबंधन में हलचल मच गई। हालांकि, मॉल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मॉल के मुख्य गेट के बाहर एक पेड़ पर लगी सजावटी लाइट की झालर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। यह भी पढ़ें- Noida News: जिले में 19 स्थानों पर तैनात रहेंगी दमकल की गाड़ियां इससे लाइट में आग लग गई और उसकी चपेट में पेड़ की कुछ टहनियां भी आ गईं। आग लगने की जानकारी मि...